उदाकिशुनगंज में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

उदाकिशुनगंज में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

मधेपुरा : उदाकिशुनगंज प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में गुरूवार को   एक दिवसीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों के पीबीएल से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिए।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने शिक्षक – शिक्षिकाओं के  प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सबों के बेहतर समन्वय, लगन, परिश्रम और कर्मठता का परिणाम है कि उदाकिशुनगंज प्रखंड लागातार 12 वीं बार जिले में अव्वल स्थान पर कायम रहा है।

इस बेहतर प्रदर्शन का श्रेय प्रखंड तकनीकी टीम के सभी सदस्यों, प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय,उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक, पीबीएल के नामित शिक्षक शिक्षिकाओं सहित पूर्व बीईओ  विजय कुमार को जाता है।

ये सभी निरंतर शिक्षकों से संपर्क में रहते हुए  मार्गदर्शन करते रहे। तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने शिक्षक शिक्षिकाओं और पूरी तकनीकी टीम की ओर से बीईओ उदाकिशुनगंज सागर कुमार चौधरी का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम ने बीईओ के पद प्रभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने  उम्मीद जताया है कि नवपदस्थापित बीईओ के मार्गदर्शन में उदाकिशुनगंज प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उम्दा प्रदर्शन करता रहेगा।

जिला तकनीकी टीम के सदस्य शैलैश कुमार चौरसिया ने पीबीएल के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि कक्षा-6 से 8 के बच्चों को गणित व विज्ञान की पाठ्यपुस्तक आधारित टॉपिक को बेहतर तरीके से पढ़ने समझने, करने और सीखने के लिए प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

नि:संदेह यह  गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों को सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से पढ़ने में मददगार साबित हुआ है।

इस मौके पर तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार, कुमार किशोर केशरी, चंद्रभूषण पासवान, कुमार संजय प्रताप, संजय कुमार पुतुल, बंदना कुमारी आदि मौजूद थे।