पहले चाट-समोसा खिलाकर झूठे प्यार में फँसाया,बनाता था सम्बंध,अब शादी से कर रहा इनकार

0
172

पहले चाट-समोसा खिलाकर झूठे प्यार में फँसाया,बनाता था सम्बंध,अब शादी से कर रहा इनकार

:-जमुई जिले की एक लड़की के साथ एक युवक कई बार सम्बन्ध बनाया।चाट-समोसा खिलाकर लड़की फंसा लिया।अब शादी से कर रहा इंकार, पुलिस से लडक़ी ने लगाई गुहार

न्यूज़96इंडिया,बिहार

जमुई जिले की एक लड़की के साथ उसके प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया।पीड़िता जमुई एसपी से शिकायत की है।पीड़िता की माने तो अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।लड़की का आरोप है कि उसका प्रेमी सूरज उसके मांग में मांग में सिंदूर भर दिया था।वह शादी की बात कहता रहता था।शादी के बहाने वह लड़की से शारीरिक संबंध बनाता था।यह सालों तक चलता रहा।अब जब लड़की को पता चला कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और लग रही है तो वो जमुई एसपी से न्याय की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि हर हाल में वो सूरज के साथ ही रहेगी।मामला जमुई के टाउन थाना इलाके का है।

लड़की ने बताया की चाट-समोसा खिलाकर सूरज मोदी उसके करीब आया।उसके बाद दोनों में प्यार हो गया।अकेले पाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैंने जब थाने में शिकायत की बात कही तो उसके परिवार वालों ने घर बुलाकर मेरी मांग में सिंदूर भर दिया।फिर हमको मनाया की कहीं शिकायत ना करें।शिकायत करने की बात पर वह लड़की को धमकी भी देता था।पीड़ित लड़की ने आगे बताया 2023 में वो 9वीं क्लास में पढ़ती थी। सूरज की बहन भी मेरे ही स्कूल में थी।वो अपनी बहन को हर रोज स्कूल छोड़ने आता था। इस दौरान हम दोनों की बातचीत शुरू हुई। सूरज हर रोज मेरे लिए चाट-समोसा लेकर आता था। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और हम दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे।लड़की का आरोप है कि सूरज अक्सर कहता था कि वो मुझसे शादी करेगा। उसने मुझे मोबाइल भी गिफ्ट किया था।अकेली पाकर उसने 2023 में घर पर आकर जबरन सम्बन्ध बनाया।शोर मचाने या शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।अब लड़की पुलिस के पास मदद की गुहार लगा रही है और प्रेमी सूरज से शादी की जिद पर अड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here