अलविदा,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन,AIIMS दिल्ली में ली अंतिम सांस

0
194

अलविदा,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन,AIIMS दिल्ली में ली अंतिम सांस

न्यूज़96इंडिया,डेस्क

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया।गुरुवार की रात्रि उनके निधन की खबर सुन सभी स्तब्ध रह गए।दिल्ली के AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली।ज्ञात हो कि वे देश के 14वें प्रधानमंत्री थे।इतना हीं नहीं वे आर्थिक सुधारों के जनक माने जाते हैं।हालांकि राजनीतिक जीवन ने उनका कई बार विपक्ष के पार्टीयों भरपूर विरोध भी किया।


डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर,1932 को पश्चिमी पंजाब के एक गांव में हुआ था।पश्चमी पंजाब अब पाकिस्तान में पड़ता है।उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स किया।उसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। वह इंदिरा गांधी सरकार में विदेश व्यापार के सलाहकार रहे।1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्‍य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया।वह असम और राजस्थान के राज्यसभा सदस्य भी रहे।

डॉ मनमोहन सिंह 22 मई, 2004 को देश के प्रधानमंत्री बने। मनमोहन ने कुल 3,656 दिन सरकार चलाई।उनकी गिनती कांग्रेस के उन नेताओं में होती है जिनका विपक्षी भी सम्मान करते थे।

उनके निधन से देश मर्माहत है।देश के बड़े-बड़े नेता,समाजसेवी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here