महावीर मंदिर न्यास समिति संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन से शोक की लहर
:-रविवार को महावीर मंदिर न्यास समिति संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन से शोक की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री से लेकर सभी व्यक्ति ने दुःख व्यक्त किया।
न्यूज़96इंडिया,बिहार
रविवार को बिहार से एक दुखद खबर सामने आई।खबर सुनकर सभी स्तब्ध रह गए।महावीर मंदिर न्यास समिति संस्थापक सदस्य,अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य,पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।किशोर कुणाल को रविवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट हुआ था।जिसके बाद उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।74 वर्ष में उन्होंने दुनियां को अलविदा कहा।वे बिहार सरकार मंत्री अशोक चौधरी के समधी भी थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य कुणाल के निधन से प्रशासनिक,सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। स्व० किशोर कुणाल विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे। स्व० आचार्य किशोर कुणाल जी ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुये विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुये अपने कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया। अनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि
“आचार्य किशोर कुणाल जी को अंतिम प्रणाम”
प्रशासनिक, धार्मिक और सामाजिक व्यक्तित्व, धर्म परायण, आचार्य किशोर कुणाल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पार्चन कर अंतिम प्रणाम निवेदित किया। बिहार का एक सितारा टूट गया।मेरी विनम्र श्रद्धांजलि!
आरजेडी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा
सुप्रसिद्ध समाजसेवी और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी के दुःखद निधन पर उनके आवास पहुँच अंतिम दर्शन किए तथा पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिजनों से दुःख सांझा किया।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।