घर के पीछे बने मकान से विदेशी शराब बरामद,एक तश्कर गिरफ्तार
:-पूर्णियां जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ एक तश्कर को गिरफ्तार किया है।
न्यूज़96इंडिया,बिहार
पूर्णियां जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ एक तश्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तश्कर पूर्णियां जिले का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को पूर्णियां जिले के मधुबनी थाना के पुलिस पदाधिकारी अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के साथ संध्या गश्ती एवं वाहन चेकिंग में निकले थे। संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि अमन वर्मा, उम्र 21 वर्ष, पिता-प्रकाश वर्मा, सा०-राजेन्द्र नगर, वार्ड नं0-06, थाना-मधुबनी, जिला-पूर्णिया के द्वारा अपने घर पीछे बन रहे अर्द्धनिर्मित मकान में विदेशी शराब रखकर खरीद-बिक्री कर रहा है।
विदेशी शराब की बरामदगी एवं शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम अमन वर्मा, उम्र-21 वर्ष, पिता-प्रकाश वर्मा, सा० राजेन्द्र नगर, वार्ड नं0-06, थाना मधुबनी, जिला पूर्णिया के घर के पास पहुँची तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने लगा।जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
पकड़ाये व्यक्ति का नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अमन वर्मा, उम्र 21 वर्ष, पिता-प्रकाश वर्मा, सा०-राजेन्द्र नगर, वार्ड नं0-06, थाना-मधुबनी, जिला पूर्णिया बताये। अमन वर्मा के घर की विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उनके घर के पीछे बने अर्द्धनिर्मित मकान से कुल-9.480 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। तत्पश्चात बरामद विदेशी शराब को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी दल में परि०पु०अ०नि० लवली कुमारी,स०अ०नि० मो० एकबाल, गृहरक्षक/8147-भूपेन्द्र प्रसाद यादव, गृहरक्षक / 391728-धीरेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य कर्मी शामिल थे।