देश विदेश राज्य राजनीति अपराध स्पोर्ट्स बिजनेस मनोरंजन टेक ऑटोमोबाइल

---Advertisement---

विधवा महिला की पिट-पिट कर गला दबाकर देवर ने कर दी हत्या,घरेलू विवाद में हत्या की आशंका

On: January 13, 2025 12:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---

विधवा महिला की पिट-पिट कर गला दबाकर देवर ने कर दी हत्या,घरेलू विवाद में हत्या की आशंका

:-औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की पिट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई।हत्या के सभी फरार हो गए हैं।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के बेदौलिया में घरेलू विवाद को लेकर 01 महिला की हत्या कर दी गई है।हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जाता है कि विधवा महिला अपने बच्चों के साथ परिवार से अलग रहती थी।हत्या के बाद पुलिस पहुँचकर मामले की जांच कर रही है।FSL की टीम साक्ष्य इकट्टा कर रही है।

जानकारी के अनुसार बताया गया कि कुटुंबा थाना क्षेत्र के बदौलिया में एक विधवा महिला का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।महिला के पति चार वर्ष पूर्व गुजर गए।तब से विधवा महिला अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी।इस बीच ससुराल वाले के द्वारा महिला को परेशान किया जाने लगा।दो दिन पूर्व सास से महिला का झगड़ा हुआ था।जिसके बाद सास ने अपने दो बेटों को बुलाया।

रविवार को संध्या 5 बजे के करीब विधवा महिला के घर महिला के ससुराल वाले आये।दोनों के बीच विवाद होने लगा।विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के देवर एवं ससुराल पक्ष के अन्य सहयोगियों ने महिला को बुरी तरह पीटा।उसके बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के ग्रामीणों को इसकी भनक लगी।ग्रामीण इकट्ठा होने लगे।ग्रामीणों को देखकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

हत्या की सूचना पर औरंगाबाद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ किया।आसपास के लोगों द्वारा बताया गया की घरेलू विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा संजू देवी पति-स्व० मुन्ना बैठा उम्र-35 वर्ष का गला दबाकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने प्रक्रिया जारी है।वहीं घटनास्थल पर पहुँची FSL टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की करवाई की जा रही है।

घटनास्थल पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि घरेलू विवाद में महिला की हत्या की गई है।पुलिस ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गई है।FSL की टीम साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Madhepura:निजी कोचिंग संस्थान के एक छात्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत, संचालक पर लगा बेरहमी से पिटाई कर हत्या का आरोप

मधेपुरा में नवरात्री के दिन मिली युवक की लाश, हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस 

मधेपुरा पुलिस ने दो देशी कट्टा के साथ तीन अपराधी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

मधेपुरा:व्यवसायी पुत्री हत्याकंड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुरैनी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर 

उप मुख्य पार्षद पति ने नप के सफाईकर्मी को जातिसूचक शब्द ‘डोम’ कह चप्पल से पीटा,सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़,एफाईआर दर्ज़

मधेपुरा में 65 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या,जाँच में जुटी पुलिस 

Leave a Comment