घर से की जा रही थी गांजा की तस्करी,एक महिला गिरफ्तार,32 किलो गांजा बरामद

0
57

घर से की जा रही थी गांजा की तस्करी,एक महिला गिरफ्तार,32 किलो गांजा बरामद

:-पूर्णियां जिले के टिकापट्टी थाना क्षेत्र की पुलिस ने 32 किलो गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

पूर्णियां जिला की पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला पूर्णियां जिले के सिमरा टिकापट्टी की रहने वाली है।

मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को टिकापट्टी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मनोज कुमार जायसवाल पिता स्व० रामकिशुन जायसवाल, सा० सिमरा, वार्ड नं0 03, थाना टीकाप‌ट्टी, जिला-पूर्णियाँ अपनी पत्नी के साथ गाँजा की खरीद-बिक्री अपने घर से करता है।

गाँजा की बरामदगी एवं गाँजा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ सिमरा स्थित मनोज जायसवाल के घर पर पहुँची तो पुलिस को देखकर एक महिला घर से निकलकर भागने का प्रयास करने लगी।

जिसे महिला सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये महिला का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रूबी कुमारी, उम्र 35 वर्ष, पति मनोज कुमार जायसवाल, सा० सिमरा, वार्ड नं० 03, थाना टीकापट्टी, जिला-पूर्णियाँ बताया।

इसके बाद पुलिस के द्वारा मनोज कुमार जायसवाल के घर की तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में उसके घर से कुल 31.883 किलो ग्राम एवं 38,278 हज़ार रूपया नकद बरामद किया गया।

बरामद गाँजा एवं नकद राशि को जप्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्रार्थमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं पुलिस के द्वारा पूछ ताछ के क्रम में तस्कर द्वारा गाँजा तस्करी के Backward/forward linkage का खुलासा किया गया है।पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है।पुलिस तस्कर मनोज कुमार जायसवाल पिता स्व० रामकिशुन जायसवाल, सा० सिमरा, वार्ड नं0 03. थाना टीकापट्टी निवासी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

छापामारी दल में अरविन्द कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रूपौली,पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष अमित कुमार,पु०अ०नि० प्रीतम कुमार,पु०अ०नि० ददन कुमार, म०सि० कल्पना कुमारी, सि0 विकास कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here