सारण में अवेद्ध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,एक गिरफ्तार, माओवादियों को करता था हथियार का सप्लाई

0
162

सारण में अवेद्ध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,एक गिरफ्तार, माओवादियों को करता था हथियार का सप्लाई

:-सारण जिले के भेल्दी थानान्तर्गत अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।साथ हीं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है।

:-पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त का माओवादियों के साथ था संबंध।

:-हथियार, अर्द्ध निर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाला उपकरण भी बरामद।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

सारण जिले की पुलिस ने अवेद्ध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार,कलपुर्जे,हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है।माधोरा के डीएसपी नरेश पासवान ने बताया कि वकील के पिता-पुत्र हत्याकांड के जाँच के दौरान खुलासा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को भेल्दी थाना को मुफ्फसिल थानाध्यक्ष द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुफ्फसिल थाना कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अनिश राय, पिता संजय राय, साकिन- रौजा पोखरा, थाना- नगर, जिला- सारण के स्वीकारोक्ती ब्यान मे बताया कि घटना में इस्तेमाल अवैध हथियार भेल्दी थानान्तर्गत मुरली सिरसिया गांव से सुमन ठाकुर, पिता बिचारी ठाकुर के मिनी गन फैक्ट्री से खरीदा था।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भेल्दी थाना पुलिस टीम एवं मुफ्फसिल थाना टीम द्वारा संयुक्त रूप से गिरफ्तार आरोपी अनिश राय के निशानदेही पर सुमन ठाकुर के घर छापामारी किया गया। छापामरी के क्रम में विभिन्न प्रकार के अर्द्धनिर्मित हथियार का पार्ट-पुर्जा, हथियार एवं हथियार बनाने वाला उपकरण बरामद कर एक आरोपी सुमन ठाकुर, पिता- बिचारी ठाकुर, साकिन- मुरली सिरसिया, थाना भेल्दी, जिला- सारण को गिरफ्तार किया एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी सुमन ठाकुर के द्वारा स्वीकारोक्ती ब्यान में बताया गया कि ये पूर्व में माओवादियों के साथ काम करते थे एवं उन्हे हथियार बना कर बेचते थे।इनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।इस संबंध में भेल्दी थाना में प्रार्थमिकी दर्ज किया गया।पुलिस जाँच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने 1. इलेक्ट्रॉनिक मशीन-01, 2. वेलडिंग मशीन-01, 3. भट्ठी-01. 4. मैनुअल ड्रील मशीन-01, 5. इलेक्ट्रॉनिक ड्रिल मशीन-01. 6. बाईस-01, 7. लोहा ठेहा-01, 8. हेक्सा फ्रेम-02, 9. आड़ी-02, 10. हँड ग्राइंडर मशीन-01, 11. सलाईरिंच-01, 12. सरसी/ चिमटा 10, 13. बटारी-02, 14. हथौड़ा-03, 15, रेती-07, 16. बसुला-01, 17. अंकुरा-01, 18. रीमर-01, 19. गिरमिट-01, 20. सुम्भा-01, 21. इंची टेप-01, 22. इलेक्ट्रॉनिक सोलडिंग मशीन-01, 23. पेचकश-01, 24. प्रकाल-01, 25. छेनी-10, 26 अर्धनिर्मित बैरल-03, 27. फायरिंग पिन-02, 28. अर्धनिर्मित ट्रिगर-02, 29. बॉडी फ्रेम-03, 30. बॉडी कवर-06, 31 बैरल लॉक-03, 32. बॉडी फ्रेम-02, 33.एयरगन-01, 34. बट प्लेट-03, 35. गैस कटर नोजल-01, 36. पिस्टल जंग लगा-01, 37. देशी कट्टा बैरल-07, 38. जिंदा कारतुस-02 बरामद किया गया है।

पुलिस टीम में नरेश पासवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-1,पु०नि० विशाल आनंद, थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना,पु०अ०नि० संदीप कुमार, थानाध्यक्ष भेल्दी थाना,पु०अ०नि० ओम प्रकाश कुमार, पु०अ०नि० राजेश कुमार,स०अ०नि० रूपदेव यादव,स०अ०नि० मृत्युंजय कुमार,पी०टी०सी० संतोष शर्मा,सि0 विपीन कुमार, श्रवण कुमार,प्रभाष कुमार, रविंद्र कुमार,चौ0 शैलेन्द्र कुमार,चौ0 चंद्रमा राय सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here