मुख्यमंत्री ने किया खिलाडियों को सम्मानित

रांची में सात वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक नन्हे इशांक एवं उनके परिवारजनों से झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की।

उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाल्क स्ट्रेट (29 किमी) को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर पार करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाने पर इशांक को सम्मान राशि, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा की कम उम्र में इशांक ने जिस साहस, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है, वह पूरे झारखंड समेत देश के लिए गौरव का क्षण है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि राज्य के लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि झारखंड के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित करें।नन्हे इशांक के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। झारखंड का मान ऐसे ही ऊंचाइयों तक पहुंचता रहे।