
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखण्ड डेफ(बधिर)क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धनबाद में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नेपाल को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा की झारखंड के खेल जगत और विशेष रूप से डेफ (बधिर) क्रिकेट के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।खिलाड़ियों का सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि राज्य में समावेशी खेलों (inclusive sports) के प्रति जागरूकता भी पैदा करता है।
धनबाद में आयोजित इस टूर्नामेंट में नेपाल को हराकर खिताब जीतना भारतीय टीम के शानदार कौशल और टीम वर्क को दर्शाता है। इस तरह के आयोजनों और राजकीय प्रोत्साहन से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए नई ऊर्जा मिलती है।भारतीय डेफ क्रिकेट टीम और झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।