मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च का आयोजन,विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन मुस्तैद

By Gaurav Kabir

Published on: June 25, 2026

25 जून 2026 को ​मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च के जरिए जिले में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जहानाबाद जिला वासियों को मुहर्रम पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया जा चुका है ।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु महत्त्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनिधि की गई है जो अपने-अपने प्रतिनिधि स्थल पर बने रहेंगे।

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जितने भी जुलूस लाइसेंस प्रदर्शनकारी है उनको जुलूस के परिचालन हेतु समय निर्धारित किया गया है अतएव उन्हें अपने निर्धारित समय पर एवं निर्धारित मार्ग से जुलूस का परिचालन करना सुनिश्चित करेंगे। सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया गया है।ध्वनिविस्तारक यंत्र का आवाज निर्धारित डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आम जनों की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सा दल की प्रतिनिधि तथा अग्निशामक वहान को तैयार स्थिति में रखने हेतु निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो नियमित रूप से क्षेत्र में परिचालक कर विधि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते रहेंगे।

नियंत्रण कक्ष का अधिष्ठापन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06114 – 223013 है, जिस कोई भी परेशानी होने पर शिकायत दर्ज/ सूचना दी जा सकती है।

फ्लैग मार्च का परिचालन जहानाबाद जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल मोड से प्रारंभ होकर बड़ी मस्जिद, सट्टी मोड़, पच्चमहला, मल्लहचक मोड़, फिदा हुसैन रोड़ होते हुए अरवल मोड़ पर ज

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.