
आस्ट्रेलिया में आयोजित हाई इंटेंसिटी सीरीज के लिए U 18 भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए सिमडेगा जिला की दो खिलाड़ी संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी चयनित हुई हैं।
जिला की इन दोनों ही खिलाड़ियों का भारतीय टीम में पहली बार चयन हुआ है।केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी नवा टोली की संदीपा कुमारी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी की बहन है जो आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की प्रशिक्षु है!

वहीं पुष्पा मांझी कुरडेग प्रखंड के हेठमा पंचायत अंतर्ग्रत कुसुम टोली की रहने वाली है जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सिमडेगा की प्रशिक्षु है।दोनो खिलाड़ियों के चयन होने पर उनको और उनके माता पिता को बधाई दी ।







No comments yet. Be the first to comment!