भागलपुर में गंगा नदी के किनारे पटना की तर्ज पर अत्याधुनिक ‘मरीन ड्राइव’ गंगा पथ का निर्माण,सीएम ने किया निरक्षण

By Gaurav Kabir

Published on: May 10, 2026

भागलपुर में गंगा नदी के किनारे पटना की तर्ज पर अत्याधुनिक ‘मरीन ड्राइव’ गंगा पथ का निर्माण,सीएम ने किया निरक्षण भागलपुर गंगा नदी के किनारे पटना की तर्ज पर अत्याधुनिक मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य

भागलपुर में गंगा नदी के किनारे पटना की तर्ज पर अत्याधुनिक ‘मरीन ड्राइव’ गंगा पथ का निर्माण,सीएम ने किया निरक्षण

भागलपुर गंगा नदी के किनारे पटना की तर्ज पर अत्याधुनिक मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य किया जा रहा है।यह निर्माण पटना के तर्ज पर किया जा रहा है। जिसकी कुल लागत ₹5,327 करोड़ रूपये आएगी।सुल्तानगंज से सबौर तक लगभग 41-42 किलोमीटर लंबी यह 4-लेन सड़क परियोजना न केवल ट्रैफिक को सुगम बनाएगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

बताया जाता है की सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर कॉरिडोर 41-42 किमी लंबा है, जिस पर लगभग ₹5,327 करोड़ से अधिक की लागत आएगी।यह सड़क गंगा के किनारे विकसित होगी,जिसमें सुंदर व्यू पॉइंट, यात्री सुविधाएं, टोल प्लाजा, और बस-बे होंगे।

यह फोर-लेन सड़क मुंगेर-भागलपुर के बीच यातायात को तेज और सुगम बनाएगी।गंगा पथ शहर के लिए एक सुरक्षा बांध का भी काम करेगा।

इसका निर्माण अडानी समूह द्वारा पीपीपी मॉडल के तहत किया जा रहा है।मरीन ड्राइव निर्माण की खबर सुनकर आसपास के लोग काफ़ी खुश हैँ।लोगों ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा की मरीन ड्राइव के बन जाने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Tags:

💬 Comments 1
?
cotlasweb C
cotlasweb
Nice post you have written
12 May 2026, 12:42 am

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.