फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 14 मई को

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिवनी : नगरपालिका परिषद सिवनी की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 14 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट परिसर सिवनी में संपन्न होगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी सूचना के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रारंभिक मतदाता सूची का

सिवनी : नगरपालिका परिषद सिवनी की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 14 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट परिसर सिवनी में संपन्न होगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी सूचना के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 15 मई 2026 को किया जाएगा तथा अंतिम प्रकाशन 18 जून 2026 को प्रस्तावित है।

निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता सूची को अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है।बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम, दावा-आपत्ति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.