जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान परिसर में निर्माणाधीन बालक छात्रावास,प्रशासनिक भवन,गेस्ट हाउस, चाहरदीवारी सहित अन्य विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संस्थान परिसर के अंदर निर्माणाधीन सड़क कार्य को 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।इस संबंध में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार रंजन ने बताया कि सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे तथा ड्रेनेज व्यवस्था के लिए नाला निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बालक छात्रावास निर्माण कार्य के नींव स्तर के कार्य को आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले एक माह के अंदर नींव स्तर का कार्य पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने संस्थान परिसर की चाहरदीवारी का रंग-रोगन कराने तथा परिसर स्थित तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त संस्थान की बाहरी भूमि की सुरक्षा एवं विकास को ध्यान में रखते हुए बाहरी क्षेत्र में भी चाहरदीवारी निर्माण कार्य कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थान का विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना आवश्यक है ताकि यह संस्थान शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो सके।
निरीक्षण के अवसर पर कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार रंजन,कनीय अभियंता राकेश राज,शोध संस्थान के अधिकारी आदि उपस्थित थे।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!