मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरु में देखा मनोहारी सनसेट प्वाइंट,कुकरु की प्राकृतिक छटा से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, पर्यटन विकास की संभावनाओं पर की चर्चा

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अपने बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरु का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुकरु स्थित सिपना सनसेट पॉइंट पर पहुंचकर सूर्यास्त प्वाइंट एवं अलौकिक दृश्य का अवलोकन किया तथा क्षेत्र की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अपने बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरु का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुकरु स्थित सिपना सनसेट पॉइंट पर पहुंचकर सूर्यास्त प्वाइंट एवं अलौकिक दृश्य का अवलोकन किया तथा क्षेत्र की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुकरु की रमणीय पर्वत श्रृंखलाओं, हरित वनों और प्राकृतिक वातावरण से अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि कुकरु प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विकसित होने की अपार संभावनाएं रखता है। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्राकृतिक संपदा से समृद्ध कुकरु न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य एवं सांसद श्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.