कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 117 आवेदकों की समस्‍यायें,अधिकारियों को दिये त्वरित निराकरण के निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

कटनी:कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए 117 आवेदकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिए।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्‍टर श्लोक वाइकर, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी

कटनी:कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए 117 आवेदकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिए।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्‍टर श्लोक वाइकर, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंहमारे उइके एवं लोक सेवा के जिला प्रबंधक श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्‍य जिलाधिकारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई में शिवाजी नगर, कटनी निवासी नितिन तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन पर मिलने वाली ब्याज सब्सिडी दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को शिकायत के निराकरण के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम रजवारा, तहसील विजयराघवगढ़ निवासी विष्णु प्रसाद सोनी ने आवेदन देते हुये बताया कि पिछले 3 सालों से मेरा ऐवरेज बिजली का बिल आ रहा है और अब यह बढ़कर 1 लाख रूपये से अधिक हो चुका है। जिस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने विद्युत विभाग को शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिये। ग्राम गणेशपुर, तहसील बड़वारा के निवासी सुखलाल पटेल ने आवेदन दिया कि सिंचाई विभाग में चपरासी रहे उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता कौशिल्या बाई को पेंशन नहीं मिल रही है।

जबकि मैंने पेंशन संबंधी सभी दस्‍तावेज जमा कर दिये हैं। इस पर कलेक्टर ने अग्रणी जिल प्रबंधक को आवश्‍यक कार्यवाही कर शिकायत के निराकरण हेतु निर्देशित किया।वहीं शासकीय भूमि पर पट्टे की मांग करते हुये ग्राम खुड़ावल निवासी निरपत सिंह ने कहा कि वे पूर्वजों के समय से जिस सरकारी ज़मीन पर खेती कर रहे हैं, उनका भरण-पोषण उसी से होता है, अतः उन्हें उस भूमि का पट्टा प्रदान किया जाए।

जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्‍लीमनाबाद तहसीलदार को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.