बाल विकास परियोजना चौसा के सहयोग से कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे “सुपोषित मातृ अभियान” के तहत पोषण किट वितरण कार्य की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र एवं सोनवर्षा टोला आंगनवाड़ी केंद अरजपुर पश्चिमी पंचायत के केंद्र संख्या 54 मनोहरपुर अरजपुर पूर्वी पंचायत का केंद्र संख्या 62 सोनवरसा टोला एवं घोसई पंचायत के केंद्र संख्या 9,11,एवं 148 पर 40-40 महिलाओं को किट दिया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद आशीष की पहल से यह अभियान शुरू हुआ है। गौरतलब है कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी ओएनजीसी ने राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा के अनुशंशा पर एवं बिनोद आशीष के लगातार प्रयासों का परिणाम है कि चौसा प्रखंड एवं जिले में पहली बार कुपोषण के खिलाफ गर्भवती महिलाओं एवं दुग्ध पान कराने वाली महिलाओं के बीच इस तरह का अभियान चलाया गया है।
बिनोद आशीष ने बताया कि आकांक्षी प्रखंड चौसा विकास के कई मापदंडो पर पुरे देश में पिछड़ा हुआ है जिसमे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं पोषणप्रमुख है ऐसे में हम सब को मिलकर चौसा प्रखंड को इन सभी मापदंडो पर कार्य करना होगा।जिलाधिकारी मधेपुरा के अनुरोध पर क्षेत्र को कुपोषण मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में कार्य योजना तैयार की जा रही है जिसपर जल्द ही कार्य आरम्भ किया जायेगा.उन्होंने अपने नेतृत्व में दो दिन मे 200 महिलाओं के बीच पोषण किट का वितरण किया।वितरित किए गए पोषण किट में चावल, दाल, आटा, घी, दलिया, ओट्स, आयरन सिरप, डिटॉल साबुन एवं सैनिटरी पैड शामिल थे।
अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर कुपोषण से बचाना है।
मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश कुमार, एलएस खुशबू कुमारी, डॉ अजय कुमार खुशबू, कृष्णा कुमार प्रोग्राम कॉर्डिनेटर त्रिभुवन कुमार गुप्ता,राम नरेश पासवान, कृत्यानन्द यादव,अशोक झा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।पुरे अभियान का मुख्य संयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि ये जिले का अपने तरह का पहला कार्यक्रम है।चौसा के बाल विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि “सुपोषित मातृ अभियान” के तहत आज से वितरण कार्य का औपचारिक शुरुआत कर दी गई है आने वाले 20 मई तक अगले 8 दिनों में दिनों में अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी लाभुक महिलाओं के बीच पोषण किट वितरित कर दिया जाएगा।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!