मधेपुरा:सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो लोग हुए घायल,एक रेफर

By Gaurav Kabir

Published on: 3 घंटे पहले

मधेपुरा:कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी स्थित पुराना थाना भवन के समीप रविवार को दोपहर में बाइक चालक के अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित केवटगामा वार्ड 15 निवासी प्रवीण कुमार

मधेपुरा:कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी स्थित पुराना थाना भवन के समीप रविवार को दोपहर में बाइक चालक के अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित केवटगामा वार्ड 15 निवासी प्रवीण कुमार अपने बाइक से निजी काम से कुमारखंड बाजार जा रहे थे।जैसे ही कुमारखंड पुराना थाना के समीप पहुंचे कि बाइक के आगे अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने में बाइक चालक बाइक लेकर गिरने से घायल हो गया। बाइक के पीछे सवार सूरज कुमार भी घायल हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।डाक्टर ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक प्रवीण कुमार को मधेपुरा रेफर कर दिया।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.