कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

जन सुनवाई में सुनी 118 आवेदकों की समस्याएँ जिला योजना भवन में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के दूर-दराज से आए 118 आवेदकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। कलेक्टर धोटे ने न केवल आवेदनों को गंभीरतापूर्वक लिया, बल्कि उनके त्वरित निराकरण के

जन सुनवाई में सुनी 118 आवेदकों की समस्याएँ जिला योजना भवन में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के दूर-दराज से आए 118 आवेदकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। कलेक्टर धोटे ने न केवल आवेदनों को गंभीरतापूर्वक लिया, बल्कि उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कई वृद्ध और दिव्यांग आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। आवेदनों की प्रकृति के आधार पर कलेक्टर श्री धोटे ने कई संवेदनशील प्रकरणों को एक ही दिन के भीतर सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शेष सभी आवेदनों की समय-सीमा तय की गई है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर शैलेंद्र चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम ने भी आवेदकों की समस्या सुनी।सम्पन्न हुई जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

#mandla Jabalpur Commissioner General Administration Department, MP

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.