प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

By Gaurav Kabir

Published on: May 12, 2026

सिवनी:-प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने मंगलवार को लखनादौन विकासखण्ड अंतर्गत मकझिर स्थित मां शारदा वेयर हाउस तथा मोहगांव स्थित शिवहरे वेयर हाउस में संचालित गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने

सिवनी:-प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने मंगलवार को लखनादौन विकासखण्ड अंतर्गत मकझिर स्थित मां शारदा वेयर हाउस तथा मोहगांव स्थित शिवहरे वेयर हाउस में संचालित गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग, अब तक की गई गेहूं खरीदी, तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता, परिवहन एवं भंडारण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने किसानों से चर्चा कर उपार्जन कार्य की स्थिति जानी तथा किसानों की सुविधा पर विशेष फोकस करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने निर्देशित किया कि किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उपार्जन कार्य पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित किया जाए।

उन्होंने उपार्जन उपरांत स्कंध के शीघ्र उठाव एवं वेयर हाउस में सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लखनादौन सहित अन्य संबंधित अधिकारी, उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.