परिवार के लिए रोया पुष्पा,दिखे धमाकेदार एक्शन सीन,अल्लु-रश्मिका की जबरदस्त जोड़ी का तड़का
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।पुष्पा राज का जलवा खूब देखने को मिल रहा है।एक्शन-रोमांस,इमोशनल सिन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
क्या है फ़िल्म की कहानी:-
पुष्पा 2 में जब अल्लु अर्जुन अपना आइकॉनिक डाइलॉग बोलते हैं तो दर्शक ताली बजाने को मजबूर हो जाते हैं।
‘पुष्पा’ राज को फायर समझे क्या? फायर नहीं वाइल्ड फायर है पुष्पा।
फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस को कुछ यही फील होने वाला है। फिल्म की कहानी पहले पार्ट से आगे बढ़ती है।
एक से बढ़कर एक डायलॉग्स, सीट से उठाकर तालियां बजवाने वाला एक्शन, इमोशन्स की भरमार है ‘पुष्पा: 2’ की कहानी। फिल्म की शुरुआत होती है अल्लू अर्जुन के राज से। पूरा का पूरा स्टेट पुष्पा के कंट्रोल में है। स्टेट के सीएम से लेकर मंत्रियों तक हर कोई पुष्पा के इशारों पर चलता है लेकिन पुष्पा किसके इशारों पर चलता है? ये देखने वाली बात है। दरअसल फिल्म की कहानी में पुष्पा अपनी पत्नी रश्मिका और मां के साथ खुशहाल है,उसका बिजनेस बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।दिन दोगुनी रात चोगुनी तरक्की कर रहा है। कैसे भंवर सिंह शेखावत की नाक के नीचे से पुष्पा लाल चंदन की लकड़ियों की सप्लाई करता है और करोड़ों नोट छापता है, फिल्म में यही कुछ दिखाया गया है।भंवर सिंह पुलिस की भूमिका में उसके पीछे पड़ा रहता है लेकिन पुष्पा हाथ नहीं लगने देता।लेकिन भंवर सिंह पुष्पा की कमजोरी ढूंढ लेता है।जो उसका परिवार है।
पुष्पा को बाप-खानदान का नाम नहीं मिला, बस यही उसका सबसे बड़ा वीक प्वाइंट है। वो अपने खानदान से प्यार तो करता है लेकिन ऊपर से ऐसा दिखाता है जैसे उसे फर्क नहीं पड़ता। फिल्म की कहानी शुरु होती है पुष्पा और भंवर सिंह की उसी दुश्मनी से जहां से पहला पार्ट खत्म हुआ था। भंवर सिंह हरियाणा से ट्रांसफर लेकर आया है, ऐसे में उसका सबसे बड़ा मकसद है पुष्पा के इस गैरकानूनी धंधे को रोकना और उसे पुलिस के हाथों रंगे हाथों पकड़ना। पूरी फिल्म में वो लाख कोशिशें करता है कि वो अपने मकसद में कामयाब हो जाए।लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगती।पुष्पा झुकेगा नहीं के साथ पूरी फिल्म चलती है।वह सिर्फ परिवार के लिए रोता है।फ़िल्म में कुछ ऐसे दृश्य हैं जिसे देखकर आप रोने को मजबूर हो जाएंगे।यह फ़िल्म 3 घंटे 21 मिनट की है।जिसमें वह दर्शकों को बांध के रखती है।फ़िल्म में अल्लु-रश्मिका की जोड़ी जबरदस्त लगती है।दोनों ने गजब की एक्टिंग की है,जो दर्शकों को लुभाती है।फ़िल्म के गानों ने कुछ खास असर नहीं छोड़ा है।पूरी फिल्म यूँ कहें तो ब्लॉकबस्टर है।