रामेश्वर पहुंचीं कलेक्टर,संगम पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मध्यप्रदेश :श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने आज क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन तथा धार्मिक आस्थाओं के केंद्र रामेश्वर त्रिवेणी संगम पहुंचकर घाट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई को त्रिवेणी संगम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस दौरान कलश यात्रा आयोजन के साथ ही पवित्र त्रिवेणी संगम पर दीपदान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
उन्होंने सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि घाट की साफ-सफाई की जाए तथा जन अभियान परिषद के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस अवसर पर उन्होंने रामेश्वर नाम स्थित मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण भगवान तथा शंकर जी महादेव मंदिर पर दर्शन करते हुए विधि-विधान से पूजन किया।
इसके पूर्व कलेक्टर शीला दाहिमा ने जैनी के प्रसिद्ध क्षेत्रपाल जी महाराज मंदिर पर भी दर्शन किए तथा मंदिर के महंत से चर्चा करते हुए सुझाव दिया कि मंदिर में पूजन के लिए चढ़ाए जाने वाले फूल माला को व्यर्थ न फेंककर इसे धूप बत्ती बनाने में उपयोग किया जा सकता है।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एसडीएम गगन सिंह मीणा, तहसीलदार मनीषा मिश्रा, सीईओ जनपद एस एस भटनागर आदि मौजूद रहे।
रामतीर्थ रामेश्वर त्रिवेणी संगम समिति की बैठक आयोजिततहसील प्रेमसर में आज ‘श्री रामतीर्थ रामेश्वर त्रिवेणी संगम समिति’ की बैठक का आयोजन अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में रामेश्वर मंदिर निर्माण हेतु अधिक से अधिक धन संग्रह के लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी तय किया गया कि श्योपुर जिले की उप तहसील प्रेमसर, मानपुर, गोरस, अगरा एवं गसवानी में वन विभाग के माध्यम से प्रत्येक उप तहसील के क्लोज कैंपस में 100-100 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही कलेक्टर शीला दाहिमा द्वारा संचालित ‘दाना-पानी अभियान’ के अंतर्गत सभी पटवारी एवं राजस्व अधिकारी-कर्मचारी अपने घरों पर पक्षियों के लिए पानी का सकोरा रखेंगे तथा पांच अन्य लोगों को भी सकोरा प्रदान कर प्रेरित करेंगे।
इसके अतिरिक्त संबंधित उप तहसीलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने एवं आमजन को इसके प्रति जागरूक करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में समाजसेवी कैलाश पाराशर, आदित्य चौहान, श्याम सिंह जादौन, नायब तहसीलदार, पटवारीगण, तहसील कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh Jansampark
#MadhyaPradeshDepartmentofCulture #Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur







No comments yet. Be the first to comment!