मध्य प्रदेश:श्योपुर:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अंगीकृत कर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व कूनो में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी, भारत में चीता पुर्नस्थापना की यह परियोजना सफलता के साथ आगे बढ़ रही हैं। चीता पुर्नस्थापन के इस महत्वपूर्ण कार्य में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान रच रहा है।
यह बात उन्होंने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में दो मादा चीतों को खुले जंगल में रिलीज किए जाने के अवसर पर कही।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कूनो नदी के किनारे स्थित चीता रिलीज साइट पर सीसीबी -2, सीसीबी -3 चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश धर्म, निवेश एवं जैनेटिक जैव विविधता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों के पुर्नस्थापन को निरंतर सफलता मिल रही हैं और आज प्रदेश ने देशभर में चीता स्टेट के रूप में पहचान बनाई है।वर्तमान में चीतों की संख्या 57 है, जिनमें से 54 कूनो नेशनल पार्क में और 03 गांधी सागर अभ्यारण्य में है।
उल्लेखनीय है कि बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों ने अपनी क्वारंटीन अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। इसके बाद उन्हें छोटे बाड़ों में रखा गया था, ताकि वे स्वयं को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ढाल सकें। अब इनमें से दो चीतों को पूर्णतः खुले जंगल में मुक्त किया गया है।

प्रोजेक्ट चीता का उद्देश्य प्रदेश से लुप्त हुये चीतों की प्रजाति को पुनर्स्थापित करना, उनकी संख्या में वृद्धि करना और उन्हें स्वतंत्र रूप से शिकार और विचरण के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, शशांक भूषण, राघवेन्द्र जाट, सुमित सिंघल, शुभम मुदगल, बाबू सिंह यादव,कौशल गोयल आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके साथ ही पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ समीता राजौरा, आईजी चंबल सचिन अतुलकर, डीआईजी संजय कुमार जैन, कलेक्टर शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, डीएफओ कुनो आर थिरूकुराल, सामान्य केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एडीएम रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh Kuno National Park #JansamparkMP #sheopur #cheetah







No comments yet. Be the first to comment!