सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

By Gaurav Kabir

Published on: May 12, 2026

सिवनी:परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सिवनी के तत्वावधान में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न श्रेणियों में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपसंचालक सह

सिवनी:परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सिवनी के तत्वावधान में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न श्रेणियों में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपसंचालक सह परियोजना संचालक आत्‍मा समिति सिवनी द्वारा बतया गया कि कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी एवं उद्यानिकी संकायों में वर्ष 2025-26 की रबी एवं खरीफ फसलों के दौरान कृषकों द्वारा अपनाई गई उन्नत तकनीक, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पुरस्कार हेतु चयन किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड से अलग-अलग संकायों में चयनित पांच कृषकों को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के तहत विभिन्न संकायों में चयनित 10 कृषकों को 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

इच्छुक कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर आत्मा, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग अथवा कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कृषक विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में आवेदन पत्र भरकर 30 जून 2026 तक जमा कर सकेंगे।

संबंधित विभागों के माध्यम से प्राप्त आवेदन जिला स्तर पर चयन हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर चयनित कृषकों को 26 जनवरी 2027 को सम्मानित किया जाएगा। विगत वर्षों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके कृषकों को आगामी 7 वर्षों तक चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.