हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत डिजिटल कौशल संवर्धन कार्यशाला संपन्‍न

By Gaurav Kabir

Published on: May 12, 2026

सिवनी: कलेक्टर सिवनी नेहा मीना के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी के मार्गदर्शन में, प्रशासक सुश्री ईशा वाल्मीक के निर्देशानुसार हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन एवं बेटी बचाओ बेटी

सिवनी: कलेक्टर सिवनी नेहा मीना के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी के मार्गदर्शन में, प्रशासक सुश्री ईशा वाल्मीक के निर्देशानुसार हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सशक्तिकरण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र कमकासुर में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए डिजिटल कौशल संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान चंद्रकांता भलावी, सुपरवाइजर वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112, 181, 100 एवं 1098 तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।वहीं नारायणी सक्सेना, सेंटर एडमिन वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

उन्होंने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी भी दी।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायिका एवं एएनएम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.