रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह,कार्यक्रम में 200 वर वधु परिणय सूत्र से बंधे

By Gaurav Kabir

Published on: May 13, 2026

रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के तत्वाधान में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सम्पतिया उईके,

रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के तत्वाधान में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सम्पतिया उईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, सुधीर दत्त तिवारी, उपाध्यक्ष ज्ञानदीप त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा, तहसीलदार शहपुरा रामप्रसाद मार्को, सामाजिक न्याय विभाग श्री श्याम सिंगौर, थाना प्रभारी एम.के.मरावी, एसडीओपी शहपुरा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत शहपुरा एवं मेंहदवानी के कुल 200 वर-वधु परिणय सूत्र से बंधे।प्रशासन ने सभी युगलों को टोकन प्रदान करने की व्यवस्था की। कार्यक्रम में नृत्य, गुदुम बाजा की रोचक प्रस्तुति दी गयी,विवाह पूरी हिन्दु रीति रिवाज से संपन्न हुए।वधुओं को एसडीएम कार्यालय के पास सामुदायिक शहपुरा से मुख्य समारोह स्थल पर लाया गया और कन्या क्रीडा परिसर से बारात निकलकर नगर मुख्य मार्ग के रेस्ट हाउस होते हुए मुख्य सामुहिक विवाह स्थल रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में शामिल हुए।जहां पर वर-वधु को हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार धर्मगुरू सुरेश कुमार दुबे एवं शिवकुमार तिवारी ने मंत्र उच्चारण कर 200 वर-वधु को शादी के बंधन में बांधा।

विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रत्येक जोडे को पांच बर्तन, पांच जोडी कपडे एवं एक अंगूठी भेंट प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान शहपुरा विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विवाह समारोह स्थल में पांरपरिक लोकनृत्य कर कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक धुर्वे ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का पवित्र बंधन है। उन्होंने कहा कि सभी बेटियां उनकी अपनी बेटियों के समान हैं तथा नवविवाहित बेटियों को उनके घर जाने पर मध्यप्रदेश शासन की उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही। अंत में उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश सरकार की मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक बन चुकी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री उईके ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शक्ति हैं। उन्होंने आयोजन समिति, स्थानीय विधायक एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।सांसद कुलस्ते ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में जुड़े सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी वर-वधुओ को 49000 हज़ार रूपये का ऑनलाइन उनके बैंक खाते में राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।सभी के भोजन के पश्चात् कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि वर-बधुओं को शुभकामनाएं दी।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.