जिला विकास,समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)की हुई बैठक,केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

By Gaurav Kabir

Published on: May 13, 2026

दरभंगा13 मई समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में दरभंगा के माननीय सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष डॉ.गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण

दरभंगा13 मई समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में दरभंगा के माननीय सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष डॉ.गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की मैराथन बैठक हुई।

बैठक में माननीय विधायक जाले श्री जीवेश कुमार , माननीय विधायक केवटी मुरारी मोहन झा, माननीय विधायक दरभंगा ग्रामीण राजेश कुमार मंडल,मनोनीत सदस्य कन्हैया पासवान,मदन यादव,सहित अन्य सदस्य,प्रमुख एवं प्रतिनिधि देवेंद्र झा प्रतिनिधि सांसद समस्तीपुर, सुजीत मल्लिक- प्रतिनिधि सांसद मधुबनी,विजय साहू-प्रतिनिधि सांसद राज्य सभा आदि उपस्थित थे।

बैठक में पहले दिन बुधवार को *एयरपोर्ट पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,पुल निर्माण निगम,सड़क परिवहन और राजमार्ग योजना,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि का समीक्षा किया गया।

बैठक की शुरुआत में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल द्वारा विगत बैठक में लिए गए निर्णयों एवं उनके अनुपालन की समीक्षा से माननीय अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया।समीक्षा के क्रम में सांसद महोदय ने विकास योजनाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना ही बैठक का मूल उद्देश्य है।

बैठक में एयरपोर्ट निदेशक द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा,एंबुलेंस की उपलब्धता, एयरपोर्ट गेट से दिल्ली मोड़ बस स्टैंड तक गश्ती दल की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरा एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट गेट के समीप वाहन पार्किंग के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। माननीय सांसद महोदय ने उप विकास आयुक्त को समाधान कराने का निर्देश दिया। माननीय सांसद महोदय ने एयरपोर्ट निदेशक को रात्रि 10:00 बजे दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन को एयरपोर्ट हेतु अलग से एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजने एवं तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एयरपोर्ट निदेशक ने जानकारी दी कि कार्गो सेवा के माध्यम से लीची, मखाना एवं आम भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर मैथिली एवं हिन्दी भाषा में उद्घोषणा की जा रही है तथा जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सांसद ने एयरपोर्ट निदेशक को यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी यात्री की फ्लाइट छूट जाती है तो निर्धारित राशि का 50 प्रतिशत वापस करने संबंधी प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाए। साथ ही नाइट लैंडिंग से संबंधित कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। सभी आरओबी निर्माण कार्यों एवं एलिवेटेड सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई।सांसद ने पुल निर्माण निगम एवं संबंधित अभियंताओं को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

कार्यपालक अभियंता,पुल निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि लोहिया चौक पर एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य प्रगति पर है।विधायक जाले ने कमतौल एवं जोगियारा हॉल्ट के अमृत भारत योजना अंतर्गत जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा तथा मुरैठा एवं चंदौना हॉल्ट पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।विधायक दरभंगा ग्रामीण ने दरभंगा-पटना इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित कराने तथा सकरी चीनी मिल एवं जनता मॉडल हाई स्कूल जीवछ घाट आदि के समीप आरओबी निर्माण का प्रस्ताव दिया।

इस पर सांसद महोदय ने रेल विभाग के अधिकारियों को लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।सांसद ने बीएमपी से डरहार सड़क निर्माण कार्य तथा किरतपुर प्रखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत निर्माण पुल पुलिया एवं सड़क को जांच कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया।

विधायक दरभंगा ग्रामीण द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में पौधारोपण कराने का निर्देश डीएफओ को दिया गया। वहीं माननीय विधायक जाले ने एनएचएआई के अभियंताओं को बिठौली चौक के समीप जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु नाला निर्माण कराने का निर्देश दिया।सांसद महोदय ने संबंधित अधिकारियों को जनहित योजनाओं की प्रगति से नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की पूर्ण एवं प्रगति पर चल रही योजनाओं का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया।

उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की जांच कर सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।नगर आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि दरभंगा में ग्रीन फील्ड सैटलाइट टाउनशिप का निर्माण किया जाना है, जिसे लगभग 1600 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।यह टाउनशिप 102 राजस्व गांवों के निकट विकसित की जाएगी। सांसद ने शहर में चल रहे नाला निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता, बुडको को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य 15 जून 2026 तक, मानसून प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि वर्षा के दौरान जलजमाव की समस्या न हो।

उन्होंने जिले के विभिन्न तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में आकाशवाणी केंद्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई।सांसद ने उप विकास आयुक्त को आकाशवाणी केंद्र का निरीक्षण करने तथा दरभंगा रेडियो स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज एवं मॉडल स्कूल की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है। माननीय सांसद महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा जिले में संचालित स्मार्ट क्लासरूम की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही उप विकास आयुक्त को रामनगर आईटीआई का निरीक्षण कर आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।

बताया गया कि इटवा शिवनगर में 50 बेड वाले आयुष अस्पताल का निर्माण किया जाना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बैठक में ,अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार , विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी , कार्यपालक अभियंता सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.