जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 28 हजार 361 कृषकों से 1 लाख 28 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित,किसानों को किया गया 90 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान

By Gaurav Kabir

Published on: May 13, 2026

कटनी:रबी विपणन वर्ष 2026-27 में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये गेहूँ उपार्जन में मंगलवार 12 मई तक जिले के कुल 28 हजार 361 कृषकों से अब तक 1 लाख 28 हजार 809

कटनी:रबी विपणन वर्ष 2026-27 में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये गेहूँ उपार्जन में मंगलवार 12 मई तक जिले के कुल 28 हजार 361 कृषकों से अब तक 1 लाख 28 हजार 809 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।किसानों को अब तक उपार्जित गेहूँ के विरूद्ध 90.99 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है।

कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने सभी किसानों को शीघ्र भुगतान करवाने के निर्देश दिये हैं।जिले में‍ अब तक 41 हजार 75 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है।

गेहूँ उपार्जन में ढीमरखेड़ा अग्रणी:-

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए गेहूँ उपार्जन के मामले में तहसील ढीमरखेड़ा अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में कुल 7044 किसानों से 26 हजार 824 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील विजयराघवगढ़ में 4017 किसानों से 20 हजार 787 मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया जा चुका है।

इसी प्रकार बहोरीबंद तहसील में अब तक 3648 किसानों से 18 हजार 423 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया गया है। जबकि स्‍लीमनाबाद तहसील में 2688 कृषकों से 13 हजार 957 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया जा चुका है। बड़वारा तहसील में अब तक की स्थिति में 3420 किसानों से 12 हजार 642 मीट्रिक टन और रीठी तहसील में 2583 किसानों से 12 हजार 350 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इसके अलावा बरही तहसील में 2490 किसानों से 11 हजार 931 मीट्रिक टन और कटनी नगर व कटनी ग्रामीण तहसील में 2471 किसानों से 11 हजार 985 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।

उपार्जन केंद्र में किसानों के लिये गेहूँ बिक्री की सभी सुविधाएं:-

कलेक्टर तिवारी के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों में गेहूँ विक्रय की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपार्जन केन्द्रों में छायादार स्थान में बैठने और पेय जल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है।केंद्र में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी:-

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 2585 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ का उपार्जन किया जा रहा है।गेहूँ के उपार्जन के लिये आवश्यक बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है।किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खरीदी केंद्र में साफ-सुथरा गेंहू लायें।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.