सिवनी: प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने डुंडा सिवनी स्थित डबल लॉक खाद वितरण केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में भंडारित उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था एवं वितरण प्रणाली का जायजा लिया।
प्रभारी कलेक्टर राठौर ने अधिकारियों से उपलब्ध खाद के स्टॉक एवं वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरकों का वितरण केवल ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए। उन्होंने कहा कि खाद वितरण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो तथा किसानों को समय पर एवं सुगमता के साथ खाद उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वितरण व्यवस्था सतत रूप से संचालित रहे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि किसानों की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है तथा इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।इस अवसर पर मार्कफेड एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।







No comments yet. Be the first to comment!