चना एवं मसूर उपार्जन हेतु कृषक समयावधि में कराएं स्लॉट बुकिंग

By Gaurav Kabir

Published on: May 14, 2026

सिवनी उपसंचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में रबी वर्ष 2025-26 एवं विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत चना एवं मसूर उपार्जन का कार्य सात उपार्जन केंद्रों पर संचालित किया

सिवनी उपसंचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में रबी वर्ष 2025-26 एवं विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत चना एवं मसूर उपार्जन का कार्य सात उपार्जन केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज दिनांक तक जिले में 751 कृषकों से 13 हजार 441 क्विंटल चना तथा 576 कृषकों से 10 हजार 748 क्विंटल मसूर का उपार्जन किया जा चुका है।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि चना एवं मसूर उपार्जन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित है। शासन के निर्देशानुसार उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग अंतिम 10 दिवस को छोड़कर ही की जा सकेगी।

उन्होंने जिले के कृषक भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना स्लॉट बुकिंग अवश्य करा लें, जिससे उपार्जन केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उपार्जन कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.