सिवनी विस्फोटक अधिनियम के तहत जिले में संयुक्त जांच एवं निरीक्षण अभियान जारी

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिवनी प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विस्फोटक अधिनियम के तहत सघन

सिवनी प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विस्फोटक अधिनियम के तहत सघन जांच एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विस्फोटक भंडारण केंद्रों, लाइसेंस धारकों के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण कर स्टॉक की चेकिंग एवं भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम द्वारा लाइसेंस की वैधता, लाइसेंस की शर्तों के पालन, भंडारित विस्फोटक सामग्री की मात्रा, रिकॉर्ड संधारण एवं स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं शासन द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं।

अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, चेतावनी संकेतकों, आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था एवं परिसर की सुरक्षा स्थिति का भी अवलोकन किया गया।

संबंधित संचालकों को निर्देशित किया गया कि विस्फोटक सामग्री के रख-रखाव, परिवहन एवं उपयोग में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में इस प्रकार की संयुक्त जांच एवं निगरानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.