भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन, भागलपुर में कृषि पंजीकरण कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान कई प्रखंडों में कृषि पंजीकरण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों का जमाबंदी हो चुका है, उनकी सूची पंचायतवार संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने किसान सलाहकारों के माध्यम से 18 मई तक उन सभी किसानों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराएं। तथा 20 मई को आयोजित होने वाले मेगा कैंप में उन सभी किसानों का कृषि पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!