नई दिल्ली स्थित रेल भवन में पूर्णियाँ संसद पप्पू यादव रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद सीमांचल-कोसी क्षेत्र में उत्पन्न गंभीर समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
संसद ने आग्रह किया कि पूर्णिया कोर्ट,पूर्णिया से मधेपुरा-सहरसा-खगड़िया-मुंगेर होते हुए भागलपुर तक त्वरित विशेष रेल सेवा प्रारंभ की जाए, ताकि सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लाखों लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने आगे कहा की विक्रमशिला सेतु का महत्वपूर्ण हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा सहित पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, युवाओं, मजदूरों एवं मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नाव और स्टीमर की वर्तमान व्यवस्था सीमित और अपर्याप्त है।प्रतियोगी परीक्षाएं, इलाज, व्यापार, खेती-बाड़ी और रोज़मर्रा के जरूरी कार्य प्रभावित हो चुके हैं।
ऐसे समय में रेलवे ही सबसे सुरक्षित, सुलभ और भरोसेमंद विकल्प बन सकता है।जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है,ताकि सीमांचल-कोसी क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने आश्वाशन दिया की जल्द मामले में पहल की जाएगी।







No comments yet. Be the first to comment!