विस उपाध्यक्ष ने अग्नि पीड़ित स्वजनों को दी सहायता राशि का चेक

By Gaurav Kabir

Published on: 8 घंटे पहले

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सिनवाड़ा गांव के अग्नि पीड़ित परिजनों से मिलकर विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सांत्वना दी। वहीं पीड़ित परिजन को सहायता राशि दी। पीड़ित परिजनों को सरकार के आपदा

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सिनवाड़ा गांव के अग्नि पीड़ित परिजनों से मिलकर विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सांत्वना दी। वहीं पीड़ित परिजन को सहायता राशि दी। पीड़ित परिजनों को सरकार के आपदा राहत कोष से चेक के माध्यम 12000 हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। वहीं जद(यू.) की ओर से खाद्यान्न दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़िता को हरसंभव आवास योजना का लाभ प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व मंजू देवी, बिजली देवी और पुजा देवी (कुल तीन परिवार) का घर पुरी तरह से जलकर राख हो गया था। इसमें जान-माल का भी नुकसान हुआ था। उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इलाके भर में बंद पड़े विकास योजना एवं सड़क निर्माण से जुड़े समस्याओं से अवगत कराया है। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा है कि जनता जबतक स्वयं को मालिक नही समझेगी, तबतक लोकतंत्र मजबूत नही हो सकता है। इसलिए अपने हक-अधिकार के मुताबिक जनता को लड़ना होगा।

युग पुरुष राम मनोहर लोहिया के बताये गये रास्ते पर चलना होगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, जदयू नेता हीरा प्रसाद सिंह, डॉ अमर, अजित मेहता भाजपा नेता सुबोध चौधरी (गणगण), बिजली विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार, राजस्व कर्मचारी सुधीर चौधरी, अंचल नाजिर रविन्द्र यादव समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.