सिवनी/ जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित हुए धान महोत्सव आकर्षण का केंद्र विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई थीम आधारित विकास प्रदर्शनी रही, जिसका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अवलोकन किया। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, महिला स्व-सहायता समूहों तथा अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शित नवाचारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। प्रदर्शनी में धान बुवाई के आधुनिक कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती एवं प्राकृतिक बगीचे, कस्टम हायरिंग सेंटर, जीआई टैग एवं मिलेट्स उत्पाद, पीएमएफएमई उत्पाद, आम की विभिन्न किस्में, स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, बांस एवं माटी कला उत्पाद, लघु वनोपज, स्थानीय उद्यमियों के उत्पाद, पोषण आहार प्रदर्शनी, डिजिटल जमीन, कृषिका एप, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवलोकन के दौरान आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए बांस एवं माटी कला उत्पादों की विशेष रूप से सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसी दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए युवाओं को हेलमेट भेंट किए और सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #seoni






No comments yet. Be the first to comment!