डीएम की अध्यक्षता में पंचायतों में समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग शिविर आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: May 16, 2026

दरभंगा जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पंचायतों में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक

दरभंगा जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पंचायतों में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर चयनित पंचायत में आयोजित किया जाएगा।प्रथम सहयोग शिविर 19 में 26 को चयनित 24 पंचायत में आयोजित होंगे। चयनित पंचायत सरकार भवन में आवेदन लिया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों को तथा यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्राप्त आवेदन को डिजिटाइजेशन करने का निर्देश दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 19 मई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों के 24 चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है।

सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में सहयोग शिविर आयोजित होंगे।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में आमजनों से आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें तथा शिविर से पूर्व ही अधिकतम आवेदनों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा उसके समीप किसी उपयुक्त सरकारी भवन में किया जाए। शिविर के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर 24 वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है, जो संबंधित पंचायतों में निगरानी एवं मार्गदर्शन का कार्य करेंगे।सहयोग शिविर में आम जनों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का शख्त निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिविर से पूर्व संबंधित पंचायतों का भ्रमण कर लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही किसान सलाहकार, विकास मित्र एवं अन्य स्थानीय संसाधनों के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान हो। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा प्राप्त आवेदनों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जनगणना कार्यों की भी समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.