बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यलय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे।मुख्यमंत्री सप्ताह में एक दिन लोगों से नो व्हीकल डे मनाने का आग्रह करने के बाद आज स्वयं अपने आवास से अपने कार्यालय बिना वाहन से पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील का मुख्यमंत्री खुद पालन कर रहे हैं और मंत्रियों, सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों तथा आमलोगों से भी ऐसा करने की अपील कर रहे हैं।
उन्होंने राज्यवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत में संयम बरतने की अपील की।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!