
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवीन किशोर सिन्हा पथ का लोकार्पण किया।यह परियोजना 115 करोड़ रूपये की लागत ने पूरा किया गया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण किया।पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 115.08 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है।
यह पथ इनकम टैक्स चौराहा को अशोक राजपथ से जोड़ेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरी नाला पर फोर लेन पथ का निर्माण होने से यह क्षेत्र काफी सुंदर दिखने लगा है तथा लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि इस फोर लेन सड़क को जे०पी० गंगापथ से भी जोड़ा जाएगा। साथ ही, इसे 31 मार्च, 2027 तक पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गंगा नदी के दोनों किनारों पर शहर का विस्तार किया जाएगा।66 हजार एकड़ क्षेत्र में ‘पाटलिपुत्र’ नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा।

वहीं, गंगा नदी के उस पार सोनपुर में ‘हरिहरनाथ’ के नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को समृद्ध बनाने का सपना देखा है।
हम सभी इस संकल्प के साथ कार्य करेंगे कि भारत भी विकसित बने और बिहार भी आर्थिक रूप से समृद्ध हो। मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश भी दिया।
उन्होंने कहा कि गंगा नदी में अगले डेढ़ महीने के भीतर वाटर मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगले वर्ष स्व० नवीन किशोर सिन्हा की जयंती पर यहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए।







No comments yet. Be the first to comment!