कमिश्नर जामोद ने सिंगरौली में महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का किया अवलोकन”लखपति दीदी” पहल और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पर दिया जोर

By Gaurav Kabir

Published on: May 14, 2026

सिंगरौली 14 मई रीवा संभाग के कमिश्नर बी एस जामोद द्वारा जिला सिंगरौली में संचालित महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का सघन अवलोकन किया गया।इस दौरान उन्होंने जैविक खेती, मशरूम उत्पादन एवं “लखपति दीदी”

सिंगरौली 14 मई रीवा संभाग के कमिश्नर बी एस जामोद द्वारा जिला सिंगरौली में संचालित महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का सघन अवलोकन किया गया।इस दौरान उन्होंने जैविक खेती, मशरूम उत्पादन एवं “लखपति दीदी” पहल से जुड़ी महिलाओं के साथ सीधा संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

कमिश्नर श्री जामोद ने समूह द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन इकाई का निरीक्षण करते हुए उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्थाओं को देखा। समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में जिले में 54 मशरूम इकाइयों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सतत रोजगार एवं आय के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।इसके साथ ही 56 समूह सदस्य जैविक खेती एवं मल्टी लेयर फार्मिंग जैसी उन्नत कृषि गतिविधियों से जुड़कर कार्य कर रही हैं।महिलाओं ने जैविक खाद निर्माण एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न मॉडलों की तकनीकी जानकारी भी कमिश्नर को दी।

उन्होंने महिलाओं के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।निरीक्षण के दौरान यह जानकारी सामने आई कि समूह द्वारा उत्पादित सामग्री की अधिक मात्रा होने पर उसे ड्रायर मशीन के माध्यम से सुखाकर पाउडर के रूप में तैयार किया जा रहा है।

इस मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) से उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर हो रही है तथा महिलाओं को अधिक आय प्राप्त हो रही है। इस पूरे कार्य में अदानी फाउंडेशन द्वारा भी महिलाओं को तकनीकी एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कमिश्नर श्री बी एस जामोद ने समूह द्वारा निर्मित “उषा किरण” डिटर्जेंट पाउडर का भी प्रचार-प्रसार किया तथा महिलाओं को स्थानीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं आजीविका मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सिंगरौली जिले में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को समूहों से जोड़ने एवं आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश गोमे सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.