फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान संचालित

By Gaurav Kabir

Published on: May 16, 2026

अंजनी कुमार उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्य प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अंतर्गत संचालित

अंजनी कुमार उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्य प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अंतर्गत संचालित फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया द्वारा बताया गया कि मुख्य सचिव, बिहार सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान संचालित रहेगा। पूर्णिया जिला में अब तक 1,90,038 फार्मर रजिस्ट्री आई0डी0 का सृजन किया जा चुका है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि दिनांक 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले “फार्मर रजिस्ट्री मेगा कैम्प” के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित कर्मियों की आई0डी0 सक्रिय कर अभियान में तेजी लाना सुनिश्चित करें।मेगा कैम्प के दौरान पूरे जिला अंतर्गत कम से कम 15,000 फार्मर रजिस्ट्री आई0डी0 सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

समीक्षा के दौरान राजस्व कर्मचारियों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर कार्य में तेजी लाने एवं प्रत्येक राजस्व कर्मचारी को प्रतिदिन न्यूनतम 10 आई0डी0 सृजित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अंचल अमीनों की आई0डी0 बनाकर भूमि नापी कार्य के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी कराया जाए।साथ ही राजस्वार फार्मर रजिस्ट्री ID सृजन की अद्यतन सूची सभी प्रखंडों को उपलब्ध कराने तथा फार्मर रजिस्ट्री धारकों की सूची एवं IDs को सक्रिय करते हुए तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु अपने अधीनस्थ कर्मियों को जागरूक एवं सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.