गंगा दशहरा 25 को, रामेश्वर धाम पर होगा मुख्य कार्यक्रम दीपदान,जल स्त्रोतों का पूजन एवं कलश यात्राओं का होगा आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

श्योपुर- कलेक्टर शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि गंगा दशहरा 25 मई के उपलक्ष्य में जिलेभर में दीपदान, जल स्त्रोतों का पूजन, कलश यात्राओं का आयोजन सहित वृक्षपूजन के कार्यक्रम आयोजित किये जायें। ग्रामीण क्षेत्रों

श्योपुर- कलेक्टर शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि गंगा दशहरा 25 मई के उपलक्ष्य में जिलेभर में दीपदान, जल स्त्रोतों का पूजन, कलश यात्राओं का आयोजन सहित वृक्षपूजन के कार्यक्रम आयोजित किये जायें। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवाद कार्यक्रम तथा मानव श्रंखलाओं के आयोजन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण से जोडा जायें। इसके साथ ही जल प्याऊ की स्थापना करते हुए पक्षियों के लिए सकोरे लगाने का कार्य भी किया जायें।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति प्रेरक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के उद्देश्य से स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को पानी मित्र बनाया जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रही थी।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य, ईई पीएचई एलपी सिंह, ईई जल संसाधन चैतन्य चौहान, उप संचालक कृषि जीके पचौरिया, महिला बाल विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार अम्ब, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री विक्रम जाट, डीपीसी भूपेन्द्र शर्मा, आदित्य चौहान सहित उद्यानिकी, वन विभाग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर शीला दाहिमा ने कहा कि गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 25 मई को रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर सांध्यकालीन समय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसके लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जायें, उन्होंने निर्देश दिये कि कलश यात्रा आयोजन के साथ ही भजन संध्या का आयोजन सुनिश्चित किया जायें तथा पवित्र त्रिवेणी संगम घाट पर दीपदान की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। इसके साथ ही घाट को रंगोली के माध्यम से आकर्षक बनाया जायें।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि नगरपालिका द्वारा सीप नदी के पंडित घाट पर, बडौदा में चन्द्रसागर तालाब पर तथा विजयपुर में क्वारी नदी पर मुख्य रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया जायें। इसके साथ ही आवदा डैम, निमोदामठ आदि स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायें।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी जलस्त्रोतों, प्राचीन बावडियों, कुओं तथा नलजल योजनाओं आदि पर पूजन एवं कलश यात्रा के आयोजन किये जायें। इसके पूर्व सभी जल स्त्रोतों की साफ-सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जायें। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी स्कूलों में पानी की टंकीयों की साफ-सफाई कराई जायें, इसी प्रकार सभी छात्रावासों में भी पेयजल टंकीयों की साफ-सफाई का कार्य किया जायें। महिला बाल विकास विभाग द्वारा 282 पोषण वाटिकाएं लगाने का कार्य किया जा रहा है, इस दौरान जहां उपयुक्त स्थान है, वहां पर 5-5 फलदार पौधे भी लगाये जायें।

इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी चौपाल आयोजित की जायें। उन्होंने नगरीय निकाय के अमले को निर्देश दिये कि सलापुरा नहर के पास स्थित हॉकर्स जोन में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने बैठक में कहा कि एनआरएलएम द्वारा सभी गौशालाओं में गंगा दशहरा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित जल संरचनाओं कुओं, तालाब, प्राचीन बावडियों एवं नलजल योजनाओं सहित अन्य जल स्त्रोतों पर साफ-सफाई के साथ ही कलश यात्रा और पूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जल संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिले के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर शीला दाहिमा ने बैठक के दौरान निर्देश दिये कि श्योपुर जिले के स्थापना दिवस 25 मई के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायें।

कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश प्रदान किये।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!