प्रभारी कलेक्टर राठौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों,उपार्जन व्यवस्था एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की

By Gaurav Kabir

Published on: May 16, 2026

सिवनी प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जनगणना कार्यों, उपार्जन व्यवस्था एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति

सिवनी प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जनगणना कार्यों, उपार्जन व्यवस्था एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

उन्होंने जनगणना कार्यों की चार्ज अधिकारवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी 2 दिवस के भीतर लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता, समय-सीमा एवं डाटा की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उपार्जन कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पेयजल, छायादार प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, तौल व्यवस्था एवं परिवहन संबंधी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने तथा किसानों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही उपार्जित गेंहू के सुरक्षित भंडारण एवं समय पर परिवहन की व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया।सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों के निराकरण में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर शिकायतों के शीघ्र एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अधिकतम शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु शनिवार एवं रविवार को कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों से फील्ड स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.