प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने उपार्जन केंद्र डुंगरिया का किया औचक निरीक्षण

By Gaurav Kabir

Published on: May 14, 2026

सिवनी प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने उपार्जन केंद्र डुंगरिया वेयर हाउस पहुंचकर गेहूं उपार्जन कार्यों एवं व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के लिए की गई सुविधाओं, तौल व्यवस्था, बारदाने

सिवनी प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने उपार्जन केंद्र डुंगरिया वेयर हाउस पहुंचकर गेहूं उपार्जन कार्यों एवं व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के लिए की गई सुविधाओं, तौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था एवं उपार्जन कार्यों का जायजा लिया।प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने किसानों से चर्चा कर स्लॉट बुकिंग, तौल एवं भुगतान संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने विशेष रूप से असामयिक वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल, पानी निकासी एवं सुरक्षित स्टैकिंग व्यवस्था पहले से सुनिश्चित रखी जाए, ताकि बारिश की स्थिति में उपज को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

उन्होंने उपार्जित गेहूं स्कंध का त्वरित उठाव कर उसी वेयरहाउस परिसर में सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

उन्होंने उपार्जन केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया एवं किसानों के बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य समयबद्ध, व्यवस्थित एवं किसान हितैषी तरीके से संपन्न कराया जाए।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.