भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में श्रावणी मेला 2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा।श्रावणी मेला में कई राज्यों से लाखों की संख्या में प्रतिदिन कावंरिया गण रेल मार्ग, सड़क मार्ग एवं जल मार्ग से आते सुलतानगंज हैं। इस वर्ष विगत वर्ष से बेहतर व्यवस्था हमें सुनिश्चित करनी है , इसलिए सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारी प्रारंभ कर दें।
जिला राजस्व शाखा इस वर्ष सुलतानगंज के सैरात की निविदा करेगी, चौकी की संख्या भी जिला राजस्व शाखा द्वारा निर्धारित की जाएगी।
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल विगत वर्ष की भांति नमामि गंगे घाट और सीढ़ी घाट पर बैरिकेडिंग एवं ग्रीन नेट लगाएंगे। एसडीआरएफ की टीम नदी में पेट्रोलिंग करेगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि इस वर्ष नदी में बोट से पेट्रोलिंग की जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।जिसमें महिला पुलिस भी पर्याप्त संख्या में रहेगी।
जिलाधिकारी ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने, सड़क के किनारे पीला पट्टी रंगवाने, दुकानदारों को डस्टबिन रखना सुनिश्चित करवाने, वाहन पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
पथ निर्माण विभाग को कांवरिया पथ में प्रत्येक किलोमीटर पर बालू भंडारण करके रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालू गर्म हो जाता है इसलिए उस पर पानी की छिड़काव की व्यवस्था पथ निर्माण विभाग को ही करनी होगी। विगत वर्ष तरह नमामि गंगे घाट एवं सीढ़ी घाट पर लॉकर एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहेगी।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का पांच स्थलों पर खोया पाया सूचना केंद्र तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु दो स्थलों पर विभागीय प्रदर्शनी एवं सरकार के विशेष अभियान तथा बाल विवाह दहेज प्रथा उन्मूलन मध्य निषेध अभियान तथा कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर डॉ अशोक कुमार तथा सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!