जिला मूल्यांकन समिति में विधायक श्री पाठक सदस्य मनोनीत

By Gaurav Kabir

Published on: May 16, 2026

कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी के अनुमोदन से जिला मूल्याकंन समिति का गठन किया गया है।इस समिति में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विजयराघवगढ़

कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी के अनुमोदन से जिला मूल्याकंन समिति का गठन किया गया है।इस समिति में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक को सदस्य के रूप मनोनीत किया है।

जिला मूल्याकंन समिति कटनी की गाईड लाईन बैठक के दौरान कलेक्टर अध्यक्ष होंगे।जबकि सदस्य के तौर पर निर्वाचित विधान सभा सदस्य संजय सत्येन्द्र पाठक विधायक विजयराघवगढ ,अध्यक्ष, जनपद पंचायत, जिला मुख्यालय,कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग,कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग,आयुक्त,नगर पालिका निगम,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत,अधीक्षक,भू अभिलेख/अधीक्षक, व्यपवर्तन सदस्य,भाडा नियंत्रण अधिकारी,जिला वन अधिकारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकास प्राधिकरण,उपायुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल,संयुक्त संचालक,उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, महाप्रबंधक उद्योग, होंगे और समिति के संयोजक जिला पंजीयक को बनाया गया है।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.