शांति समिति की बैठक 18 मई को आयोजित होगी

By Gaurav Kabir

Published on: May 15, 2026

सिवनी:कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिवनी द्वारा आगामी धार्मिक पर्वों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेशानुसार यह बैठक 18 मई 2026 को

सिवनी:कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिवनी द्वारा आगामी धार्मिक पर्वों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेशानुसार यह बैठक 18 मई 2026 को शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में आयोजित होगी।बैठक में आगामी ईदुज्जुहा (27 मई), महाराणा प्रताप जयंती (17 जून), कबीर जयंती/छठा उत्सव तथा मोहर्रम आदि पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।

बैठक में पुलिस, राजस्व, नगर पालिका, स्वास्थ्य, विद्युत, वन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर आवश्यक समन्वय बनाए रखने की अपील की गई है।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.