राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने लिया जायजा

By Gaurav Kabir

Published on: June 11, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 18 जून को प्रस्तावित “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों का केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद बैतूल श्री दुर्गादास उईके ने जायजा लिया। इस

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 18 जून को प्रस्तावित “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों का केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद बैतूल श्री दुर्गादास उईके ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे!

CM Madhya PradeshJansampark Madhya Pradesh#JansamparkMP #बैतूल #betul

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.