डीएम की अध्यक्षता में एलपीजी गैस आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स हेतु समीक्षा बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: 6 घंटे पहले

दरभंगा:जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज संध्या में सीएमआर अधिप्राप्ति एवं जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति आदि को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में अधिप्राप्ति कार्यों की प्रगति,गोदामों की उपलब्धता तथा जिले

दरभंगा:जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज संध्या में सीएमआर अधिप्राप्ति एवं जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति आदि को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में अधिप्राप्ति कार्यों की प्रगति,गोदामों की उपलब्धता तथा जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार गोदाम चिन्हित करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि हनुमाननगर, बहेड़ी एवं जाले प्रखंडों से व्यापार मंडल के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को प्रस्तावित गोदामों का भौतिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को 4000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया,ताकि अधिप्राप्ति कार्य को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 जून से पूर्व शत-प्रतिशत सीएमआर जमा कराना सुनिश्चित करें।साथ ही सभी पैक्स एवं राइस मिलों का नियमित अनुश्रवण करते रहने का भी निर्देश दिया,ताकि अधिप्राप्ति कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने सभी खाद्यान्न का ससमय उठाव कराने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की।इस दौरान सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को प्रतिदिन गैस एजेंसियों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं करा रही हैं,उनके विरुद्ध नियमानुसार शख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल),हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पदाधिकारियों को जिले में गैस आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया।

साथ ही तीनों कंपनियों को वर्तमान गैस आपूर्ति को दोगुना करने का निर्देश दिया,ताकि लंबित बैकलॉग को शीघ्र समाप्त किया जा सके।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार,जिला सहकारिता पदाधिकारी,सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!