नीतीश शर्मा, उदाकिशुनगंज
मधेपुरा:उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसबीजेएस प्लास टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर लोगों ने बास बल्ली टांगकर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। लोग झुग्गी-झोपड़ी डालकर व्यवसाय करने के लिए जमीन का अतिक्रमण कर लिया है। लोगों द्वारा विधालय की जमीन पर कब्जा कर लिए जाने से छात्रों को कई तरह की परेशानी हो रही है। व्यवसाय के कारण सड़क पर जाम लग जाया करता है। जहां स्कूल आने और जाने के वक्त छात्रों को जाम की वजह से फजीहत सहना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी प्रबल बनी रहती है।
विधालय के प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार थाना में आवेदन देकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया है कि विद्यालय परिसर से सटी जमीन पर अवैध रूप से दुकान निर्माण कार्य शुरू किया गया है।कहा गया है कि विद्यालय के खेल मैदान स्टेडियम की पूर्वी दीवार एवं स्टेट हाईवे से सटे पश्चिमी भाग की जमीन पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बांस-बल्ले के सहारे अवैध रूप से दुकान निर्माण किया जा रहा है।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण कार्य विद्यालय एवं छात्र छात्राओं के हित के प्रतिकूल है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सड़क किनारे स्थित उक्त जमीन विद्यालय की है।
जिस पर अतिक्रमण किए जाने से विद्यालय की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। प्रधानाध्यापक ने प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण हटाने एवं जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में विद्यालय परिसर और छात्रों की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है।
इस मामले की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी भेजी गई है,ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!